मणिपुर में किया जा रहा है 2019 संगाई उत्सव का आयोजन

December 2, 2019

मणिपुर सरकार  द्वारा इम्फाल में 2019 संगाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसका आयोजन 24-30 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

इसका आयोजन मणिपुर पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। इस उत्सव में राज्य के सर्वश्रेष्ठ कला, संस्कृति, हथकरघा, स्थानीय खेल, भोजन ,संगीत, साहसिक खेल तथा मणिपुर के प्राकृतिक सौन्दर्य का प्रदर्शन किया जायेगा। इस उत्सव का नाम संगाई मणिपुर के राज्य पशु “संगाई” के नाम पर रखा गया है, यह पशु केवल मणिपुर में ही पाया जाता है।