Month: November 2019

कार्टोसेट-3: इमेजिंग एवं मैपिंग सेटेलाइट

November 24, 2019

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन एक साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह लांच करेगा, इन उपग्रहों के साथ कार्टोसेट नामक इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह को लांच किया जायेगा। यह लांच 27 नवम्बर, 2019 को होगा। कार्टोसेट-3 उपग्रह यह तीसरी पीढ़ी का पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह है, इसका निर्माण इसरो द्वारा किया गया है। यह इसरो द्वारा निर्मित सबसे एडवांस्ड […]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए : केंद्र सरकार

November 24, 2019

राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अब तक देश भर में 7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1 करोड़ 67 लाख किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान  […]

10 नवम्बर : विश्व विज्ञान दिवस

November 20, 2019

प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को विश्व विज्ञान दिवस (शान्ति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है। इसके द्वारा जन सामान्य के जीवन में विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना है। विश्व विज्ञान दिवस विश्व विज्ञान दिवस की स्थापना यूनेस्को […]

नासा ने प्रथम इलेक्ट्रिक विमान का अनावरण किया

November 20, 2019

हाल ही में अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने प्रथम प्रायोगिक इलेक्ट्रिक वमान का अनावरण किया, इस विमान को X-57 ‘मैक्सवेल’ नाम दिया गया है। X-57 ‘मैक्सवेल’ X-57 ‘मैक्सवेल’ का निर्माण 2015 से किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष बाद इस विमान को परीक्षण के लिए उड़ाया जायेगा। नासा ने 2020 के अंत तक इस […]

अमेज़न ने भारत में लांच किया ‘प्रोजेक्ट जीरो’

November 20, 2019

ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने भारत में अपने प्लेटफार्म पर नकली सामान पर रोक लगाने के लिए ‘प्रोजेक्ट जीरो’ लांच किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को प्रमाणिक सामान उपलब्ध करवाना है। प्रोजेक्ट जीरो क्या है? इस पहल के तहत नकली सामान की पहचान के लिए नए मैकेनिज्म व टूल इस्तेमाल किये जायेंगे। अमेरिका, जापान तथा यूरोप […]

जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े बने भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश

November 20, 2019

जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े ने भारत के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस बोबड़े भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश हैं। उनका कार्यकाल 17 महीने का होगा, वे 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने जस्टिस रंजन गोगोई का स्थान लिया है। जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर, 2019 को भारत के […]

इसरो एक साथ लांच करेगा 13 वाणिज्यिक उपग्रह

November 20, 2019

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन एक साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह लांच करेगा, इन उपग्रहों के साथ कार्टोसेट नामक इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह को लांच किया जायेगा। यह लांच 25 नवम्बर, 2019 को होगा। इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से PSLV-C47 के द्वारा लांच किया जायेगा। यह 13 वाणिज्यिक उपग्रह लक्सेम्बर्ग बेस्ड स्पेस कंपनी क्लेओस के हैं। यह […]

19 नवम्बर : विश्व शौचालय दिवस

November 20, 2019

19 नवम्बर को विश्व भर में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। विश्व अभी भी 892 मिलियन लोग खुले में शौच करने को मजबूर है। विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरुकत करना है। विश्व में सभी लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास […]

SAANS अभियान

November 19, 2019

केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में SAANS: ‘Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully’ अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य देश में निमोनिया के कारण होने वाली बच्चों की मौतों में कमी लाना है। इस अभियान को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लांच किया। SAANS अभियान निमोनिया के कारण बाल […]

भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय RTI के दायरे में आता है : सर्वोच्च न्यायालय

November 17, 2019

सर्वोच्च न्यायालय ने 13 नवम्बर, 2019 को स्पष्ट किया कि भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय भी सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के दायरे में आता है। इस पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई द्वारा की गयी, इस पीठ में जस्टिस एन.वी. रमण, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस दीपक गुप्ता तथा […]

नई दिल्ली में किया जा रहा है “आदि महोत्सव” का आयोजन

November 17, 2019

राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव-आदि महोत्सव का आयोजन 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस उत्सव में जनजातीय संस्कृति, शिल्पकला, भोजन इत्यादि को प्रदर्शित किया जाएगा। आदि महोत्सव “आदि महोत्सव” का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन […]

निमोनिया से होने वाले मौतों में भारत दूसरे स्थान पर : यूनिसेफ रिपोर्ट

November 17, 2019

14 नवम्बर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में विश्व भर मे निमोनिया के कारण  पांच वर्ष से कम आयु की बच्चों की होने वाली मौतों में भारत दूसरे स्थान पर है। विश्व भर में 2018 में आठ लाख से अधिक बच्चों की मौत हुई जिनकी उम्र पांच वर्ष से कम […]

आंध्र प्रदेश ने लांच किया ‘नाडू-नेडू’ कार्यक्रम

November 16, 2019

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में “नाडू-नेडू” कार्यक्रम लांच किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना है तथा इन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों के रूप में परिवर्तित करना है। नाडू-नेडू कार्यक्रम नाडू-नेडू कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में आधारभूत सरंचना को सुधारा जायेगा तथा कौशल विकास पर बल […]

16 नवम्बर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस

November 16, 2019

भारत में 1966 प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की स्थापना की स्मृति में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर को मनाया जाता है। इस दिवस का आरम्भ प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया था। प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की स्थापना 4 जुलाई, 1966 को की गयी थी। यह  एक संविघिक स्वायत्तशासी संगठन हैजो प्रेस […]

“निष्ठा कार्यक्रम”- अब जम्मू-कश्मीर में अध्यापकों के लिए भी प्रशिक्षण

November 16, 2019

15 नवंबर, 2019 में जम्मू-कश्मीर में “निष्ठा” कार्यक्रम लांच किया गया। निष्ठा विश्व का सबसे बड़ा अध्यापक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। निष्ठा (National Initiative on School Head’s and Teachers’ Holistic Advancement) निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है | […]

निष्ठा योजना 2019 शिक्षक फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम

November 16, 2019

केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देशभर के लाखों शिक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए निष्ठा योजना 2019 (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) को शुरू करने का निर्णय लिया है | NISHTHA (National Initiative for School Head’s and Teacher’s Holistic Advancement) योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पहल है। […]

प्रविंद जुग्नौथ एक बार फिर मॉरिशस के प्रधानमंत्री

November 16, 2019

प्रविंद जुग्नौथ पुनः मॉरिशस के प्रधानमंत्री बन गये हैं, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति आवास में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उनकी कैबिनेट में कुल 23 मंत्री होंगे, कैबिनेट में लैंगिक समानता का मंत्रालय कल्पना कुंजू शाह को प्रदान किया गया है। चुनाव में मॉरिशियन अलायन्स को संसद […]

उत्तर प्रदेश सरकार की ई-गन्ना एप्प लांच

November 16, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने  हाल ही में (13-नवंबर-2019) ई-गन्ना एप तथा वेब पोर्टल लांच किया, इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में लांच किया। गूगल प्ले स्टोर लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.e.ganna.net&hl=en_IN ई-गन्ना एप्प तथा वेब पोर्टल अब चीनी मिलें किसानों को गन्ना आपूर्ति स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध करवाएंगी। इस कदम का उद्देश्य गन्ने की खेती को […]