भारत सरकार का ‘तिलहन मिशन’

February 21, 2020

19 फरवरी, 2020 को कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘तिलहन मिशन’ लांच करेगी।  यह घोषणा 19 फरवरी, 2020 को साइल हेल्थ कार्ड दिवस पर की गयी।

भारत सरकार देश को तिलहन उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके अलावा भारत सरकार देश भर में 10,000 किसान उत्पादक संगठनों का निर्माण करेगा। इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा 6,000 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे।

भारत में वर्तमान में तिलहन की स्थिति

अमेरिका, चीन और ब्राज़ील के बाद भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी वनस्पति तेल अर्थव्यवस्था है। देश के कुल फसल क्षेत्र के 13% हिस्से पर तिलहन की खेती की जाती है। केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय ने तिलहन व पाम आयल पर राष्ट्रीय मिशन को लांच किया था। इसका क्रियान्वयन 2014-15 से 2018-19 के बीच किया गया।