26 जनवरी : गणतंत्र दिवस

January 26, 2020

26 जनवरी को प्रतिवर्ष देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि थे। इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की सैन्य ताकत तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

संविधान ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 का स्थान लिया था। संविधान सभा ने संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को स्वीकार किया था, बाद में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू कर दिया गया।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

दरअसल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन की डोमिनियन स्टेटस की पेशकश को ठुकराते हुए 26 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वराज की मांग की थी।