संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है । यह दिन डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूकता और ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 2001 में FAO द्वारा 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना गया था। इस दिन को चुनने का कारण है की कई अन्य देश उस विशेष दिन पर दुग्ध दिवस मना रहे थे।
  • भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। 2011 के सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 70% दूध के नमूने FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप थे।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

भारत 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाता है। यह दिन 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह वर्गीज कुरियन की जयंती है। उन्हें भारत में दुग्ध क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। भारत में ऑपरेशन फ्लड शुरू करना उनका विचार था।

ऑपरेशन फ्लड

ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत 1970 में की गयी थी। इस ऑपरेशन का उद्देश्य देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता को दोगुना करना था। इस ऑपरेशन ने ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार पैदा करने में भी मदद की। इस ऑपरेशन की सफलता से भारत सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक बन गया।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago