करंट अफेयर्स

भारत और इंडोनेशिया के बीच “समुद्र शक्ति” युद्ध अभ्यास

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

6-7 नवम्बर नवम्बर को भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच इंडोनेशिया के सुराबाया में समुद्र शक्ति  के दूसरे संस्करण का  नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के बीच इंटर ओपेराबिलिटी में वृद्धि करना है। यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।

समुद्र शक्ति 2019 (द्वितीय संस्करण)

इस युद्ध अभ्यास के बंदरगाह चरण का आयोजन 6-7 नवम्बर के दौरान किया गया। इस चरण में क्रॉस डेक विजिट, खेल गतिविधियाँ तथा विचार-विमर्श इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया गया। बंदरगाह चरण के बाद इस युद्ध अभ्यास के समुद्री चरण का आयोजन किया गया। इस चरण में हेलीकाप्टर ऑपरेशन, सतही युद्ध अभ्यास, पनडुब्बी रोधी अभ्यास तथा समुद्री लुटेरों के विरुद्ध युद्ध अभ्यास किया गया।

समुद्र शक्ति 2018 (प्रथम संस्करण)

मई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की यात्रा पर गए थे और उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा तथा समुद्री सहयोग पर सहमती बनी थी। तब दोनों देशों ने व्यापक सामरिक साझेदार पर बल दिया था। भारत ने इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह को विकसित करने के लिए सहमती प्रकट की थी।

भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहला दिवपक्षीय नौसौनिक अभ्यास समुद्र शक्ति इंडोनेशिया के द्वीप सुराबाया पर आरंभ किया गया।  यह नौसेनिक अभ्यास 12 नवम्बर 2018 से शुरू हुआ  जो 18 नवम्बर 2018  तक चला।