कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
1 जून 2022 को टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग का नवीनतम संस्करण जारी किया गया। इस रैंकिंग के 2022 संस्करण में पूरे एशिया के 31 देशों और क्षेत्रों के 616 विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं। 2022 की इस रैंकिंग में भारत तीसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है, जिसमें भारतीय 71 संस्थान शामिल हैं। 2021 में 62 भारतीय संस्थानों ने रैंकिंग सूची में जगह बनाई थी।
सूची में शीर्ष क्रम का विश्वविद्यालय-
इस सूची में शीर्ष 50 में जगह बनाने वाला एकमात्र संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर 42वें स्थान के साथ है। JSS अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ने इस सूची में 65वें रैंक के साथ अपनी शुरुआत की है। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ को 68 रैंक और IIT इंदौर को 87 रैंक के साथ है।
भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंक
भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर- 42
जेएसएस अकादमी- 65
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़- 68
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर- 78
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर- 120
अलगप्पा विश्वविद्यालय- 122
थापर संस्थान – 127
सविता विश्वविद्यालय- 131
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय- 139
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी- 149
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय- 153
रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान- 158
जामिया मिलिया इस्लामिया- 160
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय- 167
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद- 174