हेमंत सोरेन बने झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री

December 30, 2019

हेमंत सोरेन झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री बन गये हैं, उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे झारखण्ड के 11वें मुख्यमंत्री हैं।

हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को हुआ था, वे झारखण्ड के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राजनीतिक दल के अध्यक्ष भी हैं। वे 24 जून, 2009 से 4 जनवरी, 2010 तक राज्यसभा सदस्य रहे। उन्होंने 23 दिसम्बर, 2009 को अपने विधानसभा सदस्य के करियर की शुरुआत की। वे 11 सितम्बर, 2010 से 8 जनवरी, 2013 तक राज्य के उप-मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वे कांग्रेस और आरजेडी की सहायता से 15 जुलाई, 2013 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री बने।