केंद्र सरकार के द्वारा देश के पूर्वोत्तर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) के अंतर्गत क्षेत्रों को कम करने की घोषणा की गई है। इससे प्रभावित राज्यों में असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर सम्मिलित हैं।
असम– 23 जिलों से AFSPA हटा दिया जाएगा जबकि एक जिले में इसे आंशिक रूप से लागू किया जाएगा।
मणिपुर– 6 जिलों के 15 पुलिस थानों से, AFSPA क्षेत्राधिकार हटा दिया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश– दूसरे जिले के दो पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र के साथ-साथ केवल 3 जिलों में AFSPA लागू होगा।
नागालैंड– 7 जिलों के 15 पुलिस थानों से AFSPA का अधिकार क्षेत्र हटा दिया जाएगा।
नागालैंड राज्य में AFSPA कानून को वापस लेने की जांच के लिए केंद्र द्वारा पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों के संबंधित मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की।