NCC की 71वीं वर्षगाँठ

December 2, 2019

प्रतिवर्ष नवम्बर को अंतिम रविवार को एनसीसी दिवस मनाया जाता है। NCC की स्थापना वर्ष 1948 में की गयी थी।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) भारतीय सैन्य कैडेट कोर है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” है। यह स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में स्वैच्छिक आधार पर खुला होता है। यह एक त्रि-सेवा संगठन है। इसमें थल सेना, वायु सेना तथा नौसेना देशों के युवाओं को देशभक्त तथा अनुशासित नागरिक बनाने के लिए मिलकर कार्य करती हैं। इसमें देश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों से छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर भर्ती किया जाता है। उन कैडेट्स को आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद उन पर सक्रीय सैन्य सेवा देने की बाध्यता नहीं होती। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 के नेशनल कैडेट कोर अधिनियम के तहत की गयी थी।