फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में शुरू की ‘वी थिंक डिजिटल’ पहल

February 13, 2020

‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है। इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है।

हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी।

फेसबुक

फेसबुक विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी है, व्हाट्सएप्प और इन्स्टाग्राम इसकी सब्सिडियरी हैं। फेसबुक की स्थापना 4 फरवरी, 2004 को की गयी थी। इसके सह- संस्थापक मार्क जकरबर्ग, एदुआर्दो सेवरिन, एंड्रू मैककॉलम, डस्टिन मोस्कोवित्ज़ और क्रिस ह्यूज़ हैं। फेसबुक का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित है। जनवरी 2018 के आंकड़ों के अनुसार फेसबुक के लगभग 2.2 अरब यूजर हैं।