मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लांच किया कर्तव्य पोर्टल

December 2, 2019

70वें संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर्त्तव्य पोर्टल को लांच किया। इसकी वेबसाइट kartavya.ugc.ac.in है। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस पोर्टल को ‘नागरिक कर्तव्य पालन अभियान’ के तहत लांच किया गया है।

इस पोर्टल पर प्रति माह निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग तथा बहस का आयोजन भी किया जाएगा।

नागरिक कर्तव्य पालन अभियान

2019 में भारतीय संविधान को स्वीकृत करने के 70 वर्ष पूरे हो गये हैं। केंद्र सरकार ने 26 नवम्बर, 2019 से 26 नवम्बर, 2020 के बीच ‘नागरिक कर्तव्य पालन अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य लोगों में मूलभूत कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाना है।