अददु द्वीप में पर्यटन ज़ोन की स्थापना के लिए भारत ने मालदीव के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये

February 5, 2020

भारत और मालदीव ने अददु प्रायदीप के पांच द्वीपों में ‘अददु पर्यटन ज़ोन’ की स्थापना के लिए 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।

इस कार्य के लिए 2.49 मिलियन डॉलर व्यय किये जायेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार सृजन होगा तथा अददु में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त संजय सुधीर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और अददु सिटी कौंसिल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

मालदीव

मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है, इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। मालदीव की जनसँख्या 4,27,756 है। मालदीव की राजधानी माले में स्थित है। मालदीव की मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।