अमेरिका ने ईरान पर लगाये गये चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया

April 1, 2020

30 मार्च, 2020 को अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।

मुख्य बिन्दु

अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए परमाणु प्रतिबंधों को अगले 60 दिनों के लिए रीन्यू किया गया है। COVID​​-19 के खतरे के बीच ईरान के लिए परमाणु कार्यक्रम पर काम करना मुश्किल हो गया है।

अमेरिका-ईरान

2015 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान ने संयुक्त व्यापक कार्य योजना पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत, ईरान के अधिकांश यूरेनियम को देश से बाहर भेज दिया गया था। ईरान के कई कार्यशील न्यूक्लियर ऑपरेशन को अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के तहत लाया गया था। इसके अलावा  एक भारी जल सुविधा को निष्क्रिय कर दिया गया था।

भारत पर प्रभाव

ईरान में व्यापार करने के प्रतिबंध और बाधाएं भारत के तेल आयात को प्रभावित कर सकते हैं। जब अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल आयात में कटौती करने के लिए इसी तरह से दबाव डाला था, तब भारत का तेल व्यापार बहुत प्रभावित हुआ था।

इसके अलावा  भारत की चाबहार बंदरगाह के माध्यम से मध्य एशिया तक पहुंचने की बड़ी योजना है, जिसे भारत ईरान में विकसित कर रहा है। इन प्रतिबंधों भारत की चाबहार योजना पर भी काफी असर पड़ेगा।