एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौर का निधन हुआ

April 1, 2020

29 मार्च, 2020 को महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया। उन्होंने 1962 के युद्ध और 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

1962 का युद्ध

1962 के युद्ध में, उन्हें लद्दाख में आपूर्ति पहुंचाने का कार्य दिया गया था। उन्होंने महत्वपूर्ण आपूर्ति को सफलतापूर्वक ड्राप किया, हालांकि उनके विमान को 19  बार दुश्मन की फायरिंग  का निशाना बना था। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

1971 का युद्ध

1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान, बांग्लादेश की मुक्ति के लिए, उन्होंने हेलीकॉप्टर के संचालन का कार्य किया। उनके निर्देशों के तहत भारतीय वायु सेना ने सिलहट क्षेत्र में सेना की दो कंपनियों को एयरलिफ्ट किया था।

महावीर चक्र

महावीर चक्र, परमवीर चक्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है। यह दुश्मन की मौजूदगी में वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।