एशियाई विकास बैंक ने कोरोनावायरस को रोकने के लिए सदस्यों को 4 मिलियन डॉलर मंज़ूर किये

March 3, 2020

एशियाई विकास बैंक को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सदस्य देशों को COVID-19, कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए 4 मिलियन अडालर प्रदान प्रदान करने के लिए मंज़ूरी दी  है। इस फण्ड  को  आपातकालीन आपूर्ति  के कार्य, स्वास्थ्य प्रणालियों का आकलन करने तथा पशु मानव रोग के प्रकोपों ​​का सामना करने के लिए आवंटित किया गया है।

मुख्य बिंदु

इस फंड आवंटन का मुख्य उद्देश्य चीन, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड, म्यांमार और वियतनाम में तत्काल प्रतिक्रिया को मजबूत करना है। एशियाई विकास बैंक ने सुरक्षात्मक उपकरणों और आवश्यक दवाओं के वितरण और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए चीन को 18.6 मिलियन अडालर के विशेष ऋण को भी मंजूरी दी है।

वैश्विक खतरे

चीन के बाहर यह वायरस ईरान, इटली और दक्षिण कोरिया में फैल गया है। 56 देशों के 84,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस की वजह से अब तक 2,900 लोगों की मौत हो चुकी है।

आर्थिक मंदी

वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यात्रा प्रतिबंध तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बैठकों को रद्द किया जाना है। इसलिए  एडीबी जैसे अंतरराष्ट्रीय बैंकों के लिए ऋण को मंजूरी देना आवश्यक है।