एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाया

April 1, 2020

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 3.5% रहेगी, पहले भारत की वृद्धि दर 5.2% रहने का अनुमान लगाया गया था। इस कमी का मुख्य कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र में COVID-19 प्रकोप से उत्पादन में भारी गिरावट होना है।

अन्य अनुमान

  • इससे पहले मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए विकास दर 2.5% रहने का अनुमान लगाया था।
  • इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) ने 2020-21 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के अनुमान को 3.6% तक घटा दिया है।
  • फिच सॉल्यूशंस ने 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर 4.6% किया है।
  • SBI Research Ecowrap ने 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2.6% रहने का अनुमान लगाया है।