ओडिशा में कोरोना वायरस के कारण चैत्र जात्रा उत्सव को रद्द किया गया

March 17, 2020

16 मार्च, 2020 को ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के कारण चैत्र जात्रा उत्सव को रद्द कर दिया।

चैत्र जात्रा उत्सव

यह उत्सव चैत्र मास में मंगलवार को मनाया जाता है। दूसरे और तीसरे मंगलवार को अधिक भीड़ होती है। 17 मार्च को दूसरा मंगलवार होने के कारण इस त्यौहार को रद्द कर दिया गया है। यह त्यौहार तारा तरिणी पहाड़ी मंदिर में मनाया जाता है।

तारा तरिणी पहाड़ी

यह मंदिर रुशिकुल्या नदी के तट पर तारा तरिणी पहाड़ी में स्थित है। रुशिकुल्या नदी ओडिशा की प्रमुख नदियों में से एक है। यह नदी दरिंगबाड़ी पहाड़ियों से निकलती है जो पूर्वी घाट में स्थित है।

भारतीय नौसेना और तारा तरिणी पहाड़ी

विश्व की परिक्रमा करने वाले प्रथम सर्व-महिला भारतीय नौसेना चालक दल की नाव का नाम इस मंदिर के नाम पर ‘तरिणी’ रखा गया था क्योंकि यह भारत में शक्तिपीठों में से एक है। भारत में 51 शक्तिपीठ हैं।