गूगल ने दिल्ली में गूगल क्लाउड क्षेत्र की स्थापना की घोषणा की

March 6, 2020

गूगल ने 5 मार्च, 2020 को घोषणा की कि वह भारत का अगला क्लाउड क्षेत्र 2021 तक दिल्ली में खोलेगा। यह भारत में मुंबई के बाद गूगल का दूसरा क्लाउड क्षेत्र है, मुम्बई में 2017 में गूगल क्लाउड क्षेत्र को लॉन्च किया गया था। एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के 22 क्लाउड क्षेत्र हैं।

मुख्य बिंदु

दिल्ली क्लाउड क्षेत्र के साथ, गूगल टोरंटो (कनाडा), मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) और दोहा (कतर) में भी अपने डेटा सेंटर खोलेगा।

गूगल क्लाउड क्षेत्र क्या है?

गूगल क्लाउड सेवाएँ अब दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों में  डाटा  संग्रहीत किया जाता है। यह डाटा स्टोरेज क्षेत्र कई कंपनियों को अपना डाटा स्टोर करने और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

यह भारत के लिए कैसे सहायक है?

भारत में सख्त स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) कानून हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत सरकार का मानना ​​है कि इसके द्वारा उपभोक्ता के डाटाको बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकता है। गूगल क्लाउड क्षेत्र कंपनियों को स्थानीय स्तर पर डाटा स्टोर करने में मदद करता है।