जापान ने आपातकाल की घोषणा की

April 15, 2020

7 अप्रैल, 2020 को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए आपातकाल की घोषणा की। आपातकाल की स्थिति 6 मई, 2020 तक बनी रहेगी।

मुख्य बिंदु

शुरू में आपातकाल को 6 प्रान्तों में लागू किया जायेगा, यह प्रांत हैं : कानागावा, चिबा, साईतामा, ओसाका, फुकुओका और ह्योगो। वर्तमान में जापान में COVID-19 के 3,906 से अधिक मामले हैं।

हालाँकि जापान अपनी अधिक आयु की आबादी के लिए जाना जाता है, COVID-19 से संक्रमित अधिकांश जापानी 20 और 30 के आयु वर्ग में थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि सरकार महामारी के शुरूआती चरणों में प्रमुख शहरों में सामाजिक हलचल को रोकने में विफल रही थी।

जापान में फ्रांस के सामान कोई कानूनी प्रावधान नहीं है जिसके तहत दंड और जुर्माना के साथ लॉकडाउन लगा दिया जाए। हालांकि, 80% जापानी लोगों ने लॉक डाउन का समर्थन किया है। यह जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय टेलीविजन नेटवर्क टीबीएस द्वारा किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त हुई है।

अर्थव्यवस्था

विशेषज्ञों का अनुमान है कि लॉकडाउन होने के कारण दूसरी तिमाही में जापानी अर्थव्यवस्था 17% तक सिकुड़ जाएगी।