नवंबर 2021 में चीन में किया जाएगा एशियाई युवा खेलों का आयोजन

April 15, 2020

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने घोषणा की कि तीसरे एशियाई युवा खेलों का आयोजन नवंबर, 2021 में चीन में किया जाएगा। इसमें रॉक क्लाइंबिंग, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, एक्वेटिक्स, बोट रेसिंग जैसे लगभग 18 ओलंपिक खेलों को शामिल किया जायेगा।

एशियाई युवा खेल

एशियाई युवा खेलों का आयोजन चार वर्ष में एक बार किया जाता है। यह ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित किया जाते है। यह एशियाई खेलों के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन है। पहली बार एशियाई युवा खेल 2011 में सिंगापुर में आयोजित किये गये था, उसके बाद में 2013 में चीन में यह खेल आयोजित किये गये थे।

एशियाई ओलंपिक परिषद

यह एशिया में खेल आयोजन का शासी निकाय है। भारत भी एशियाई ओलिंपिक परिषद् का सदस्य है।