नूपुर कुलश्रेष्ठ बनीं भारतीय तटरक्षक बल की प्रथम महिला उप-महानिरीक्षक

March 13, 2020

नूपुर कुलश्रेष्ठ भारतीय तटरक्षक बल की उप-महानिरीक्षक (DIG) के रूप में पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गयी हैं। वे 1999 में तटरक्षक सेवा में शामिल हुई थीं, अब वे डीआईजी कैडर में पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गयी हैं।

भारतीय तटरक्षक बल

भारतीय तटरक्षक एक सशस्त्र बल है, यह भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है। इसकी स्थापना 18 अगस्त, 1978 को की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “वयम् रक्षामः” है। भारतीय तटरक्षक बल में 15,714 कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय तटरक्षक बल में 175 वेसल तथा 44 एयरक्राफ्ट हैं।