पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों के लिए “Stranded in India” पोर्टल लांच किया

April 1, 2020

31 मार्च, 2020 को पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक पोर्टल “Stranded in India” लांच किया।

मुख्य बिंदु

इस पोर्टल का उद्देश्य COVID-19 के खतरों और लॉक डाउन के बीच अपने देश से दूर अटके हुए विदेशी पर्यटकों को सूचना प्रदान करना है। पर्यटक इस पोर्टल का उपयोग भारत सरकार और विदेशी सरकार द्वारा सुरक्षित रूप से घर ले जाने के लिए किए जा रहे कदमों या उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। इस पोर्टल संपर्क विवरण भी है जिसके माध्यम से फंसे हुए पर्यटक पर्यटन मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय उन्हें संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में मदद करेगा।

इस वेबसाइट उन अधिकारियों की सूची का संपर्क विवरण भी है जो फंसे हुए पर्यटकों की सहायता के लिए नियुक्त किए गये हैं। हर अधिकारी को एक देश का प्रभार दिया गया है। वर्तमान में यह सेवा अमेरिका, स्पेन, इटली, जापान, रूस, चीन और लैटिन अमेरिका के पर्यटकों के लिए विस्तारित की गई है। धीरे-धीरे इस सेवा को अन्य देशों के लिए भी बढ़ाया जायेगा।

महत्व

इससे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग ने यह स्पष्ट करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया कि ब्रिटेन से भारतीयों की निकासी के लिए उड़ानों की व्यवस्था नहीं की गयी है। इस फर्जी खबर को कुछ दिन पहले व्हाट्सएप्प के जरिए फैलाया गया था।