पशु संरक्षण सूचकांक: भारत को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ

March 13, 2020

12 मार्च, 2020 को वैश्विक पशु संरक्षण सूचकांक 2020 (Animal Protection Index) को World Animal Protection, एक अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण संस्था द्वारा जारी किया गया था। सूचकांक में भारत को दूसरा स्थान दिया गया है।

मुख्य बिंदु

पशु संरक्षण सूचकांक में A से लेकर G तक के देशों की रैंकिंग की गई है। इसमें भारत को स्पेन, मैक्सिको, फ्रांस और न्यूजीलैंड के समान रैंकिंग दी गयी है। इस सूचकांक के अनुसार यह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देश थे। इन देशों में जानवरों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून हैं। हालांकि, डेयरी पशुओं की सुरक्षा के लिए कानून उतने सख्त नहीं हैं।

भारत

इस सूचकांक में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में क्रूरता संबंधी विचारों को और बेहतर करने का सुझाव दिया गया है। इस अधिनियम के तहत, वैज्ञानिक अनुसंधान में उपयोग किए जाने वाले जानवरों को छूट दी गई है।

पशु संरक्षण सूचकांक

इस सूचकांक में 50 देशों के कानून का आकलन किया गया है। इस सूचकांक में वैश्विक स्तर पर पशु कल्याण कानूनों में पर्याप्तता की कमी को उजागर किया। इस सूचकांक के अनुसार, पशु संरक्षक के मामले में ख़राब प्रदर्शन करने वाले देशों में ईरान, मोरक्को, अल्जीरिया और बेलारूस शामिल हैं।