पश्चिम बंगाल के घोझडांगा और त्रिपुरा के अगरतला को आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में नामित किया गया

March 9, 2020

6 मार्च, 2020 को पश्चिम बंगाल के घोझडांगा और त्रिपुरा के अगरतला को भूमि आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में नामित किया गया था। यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित हैं।

मुख्य बिंदु

भारत सरकार ने भारत में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले सभी वर्गों  के यात्रियों की जाँच करने के लिए अगरतला और घोजडंगा को नामित किया है। आव्रजन पोस्ट यात्रियों के यात्रा दस्तावेजों की जांच करेंगे।

यह चेक पोस्ट पासपोर्ट नियम, 1950 के तहत अधिकृत हैं।

भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध

बांग्लादेश भारत के सबसे मजबूत व्यापारिक साझेदारों में से एक है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार 10 बिलियन डालर है। इसके अलावा बांग्लादेश, भारत में पर्यटन का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी किया गया वीजा सभी भारतीय मिशनों में सबसे अधिक है। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग  प्रतिवर्ष1 मिलियन से अधिक वीजा जारी करता है।