पुर्तगाल के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

February 15, 2020

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलों राबेलो डी सौसा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गये हैं। इससे पहले पिछली बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति 2007 में भारत की यात्रा पर आये थे।

मुख्य बिंदु

भारत यात्रा के दौरान पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद में महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा करेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान जल तथा सीवरेज प्रबंधन प्रणाली की प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।

महत्व

राष्ट्रपति मार्सेलों राबेलो डी सौसा  2021 यूरोपीय संघ परिषद् के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। यूरोपीय संघ के तीन अध्यक्ष होते हैं, यूरोपीय परिषद् का अध्यक्ष, यूरोपीय संसद का अध्यक्ष तथा यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष। वैश्विक स्तर पर यूरोपीय परिषद् के सदस्य को यूरोपीय संघ का प्रधान अध्यक्ष माना जाता है।