भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में शामिल किया गया

March 25, 2020

भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धान्त का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स’ में शामिल हो गया है। उन्होंने सभी विश्व के 7 महाद्वीपों में सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

मुख्य बिंदु

सत्यरूप सिद्धान्त ने जनवरी, 2019 में दुनिया के 7 महाद्वीपों के सभी सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने का रिकॉर्ड हासिल किया था। उनके पास पहले से ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ब्रिटिश बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और चैंपियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स हैं।

सत्यरूप सिद्धान्त ने 7 महाद्वीपों के निम्नलिखित उच्चतम ज्वालामुखियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है

  • माउंट किलिमंजारो, अफ्रीका (5,895 मीटर)
  • माउंट एल्ब्रस, यूरोप (5,642 मीटर)
  • माउंट पिको डी ओरीज़ाबा, उत्तरी अमेरिका (5,636 मीटर)
  • माउंट गिलुवे, ऑस्ट्रेलिया (4,367 मीटर)
  • माउंट सिडली, अंटार्कटिका (4,285 मीटर)
  • माउंट ओजोस डेल सालाडो, दक्षिण अमेरिका (6,893 मीटर)
  • माउंट दमावंद, एशिया (5,610 मीटर)

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है। इसमें भारत के अंदर और अन्य देशों में भारतीयों द्वारा की गई उपलब्धियां शामिल की जाती हैं।