भारत, एशियाई विकास बैंक और  AIIB से 6 बिलियन डालर का ऋण प्राप्त करेगा

April 15, 2020

विश्व बैंक ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए भारत को 1 बिलियन डालर प्रदान किये हैं। COVID-19 मामलों में  वृद्धि के साथ, भारत ने ADB और AIIB से 6 बिलियन डालर का ऋण लेने का निर्णय लिया है।

मुख्य बिंदु

भारतीय अर्थव्यवस्था को 21 दिनों के लॉक डाउन के कारण काफी नुकसान होगा। एशियाई विकास बैंक ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर 4% रहेगी। फिच रेटिंग्स ने 5.1% के शुरुआती पूर्वानुमान से भारत की विकास दर को 2% तक घटा दिया है।

देश में COVID-19 मामलों की संख्या बढ़ने के साथ, भारत को वर्तमान में अपनी परीक्षण संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, भारत को अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए अपनी आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। हालाँकि भारत सरकार ने कई पहलें शुरू की हैं, लेकिन देश के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए धन की काफी अधिक आवश्यकता है।