भारत की गीता सेन ने डैन डेविड पुरस्कार जीता

February 15, 2020

भारत की गीता सेन ने हाल ही में प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार जीता। गीता सेन पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की निर्देशक हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, प्रजनन स्वास्थ्य तथा निर्धनता उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य किया है। गीता सेना को ‘वर्तमान – लैंगिक समानता’ श्रेणी  में  ब्राज़ील की देबोरा दिनीज़ के साथ यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया है।

‘भूतकाल : सांस्कृतिक संरक्षण व जीर्णोधार’ श्रेणी में अमेरिका के लोनी जी. बंच III तथा बारबरा किर्शेनब्लाट-गिम्ब्लेट को पुरस्कार प्रदान किया गया। ‘भविष्य – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ श्रेणी में यूनाइटेड किंगडम के देमिस हैसाबिस और प्रोफेसर अमनोन शाशुआ को पुरस्कार प्रदान किया गया।

डैन डेविड पुरस्कार

यह पुरस्कार तेल अवीव विश्वविद्यालय में स्थित डैन डेविड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध परोपकारी तथा बिजनेसमैन डैन डेविड के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है : वर्तमान,  भूतकाल तथा भविष्य।