भारत के खाद्य तेल के आयात में 32.44% की कमी आई

April 15, 2020

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है  कि मार्च 2020 में भारत में खाद्य तेल के आयात में 32.44% की गिरावट आई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि COVID-19 के खतरों के कारण भारत ने वनस्पति तेल के आयात में कमी की है।

मुख्य बिंदु

एसोसिएशन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने नागरिक को 60% आयातित खाद्य तेल उपलब्ध करवाता है। मार्च 2020 में आयात में 90% की गिरावट आई है। मार्च 2019 में भारत ने 3,12,673 टन तेल का आयात किया था। इस वर्ष मार्च 2020 में भारत ने केवल 30,850 टन आयात किया है।

भारी गिरावट क्यों?

आरबीडी (रिफाइंड, ब्लीचड, डिओड्राईइज्ड) पामोलिन का आयात जनवरी 2020 से प्रतिबंधित किया गया है। इसे “प्रतिबंधित सूची” के तहत रखा गया था। इसका मतलब है कि एक आयातक को इनबाउंड शिपमेंट के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

भारत का आयात

भारत अपने पाम आयल का आयात मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के बाद से भारत ने मलेशिया से पाम आयल के आयत को कम किया है। भारत अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल तथा यूक्रेन और रूस से सूरजमुखी तेल आयात करता है।