भारत ने जर्मनी में म्युनिक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया

February 17, 2020

म्युनिक सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन जर्मनी में 14 फरवरी, 2020 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

इस सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जॉर्जिया, पुर्तगाल और लिथुआनिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं। इसके अलावा पुर्तगाल के पास यूरोपीय संघ की परिषद् की अध्यक्षता भी है। इससे यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्ते भी बेहतर होंगे।

म्युनिक सुरक्षा सम्मलेन

यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर चर्चा के लिए विश्व के अग्रणी फोरम में से एक है। इस सम्मेलन में प्रतिवर्ष 70 देशों से 350 से अधिक अधिकारी हिस्सा लेते हैं। इसमें राष्ट्र प्रमुख, सांसद, सशस्त्र बलों के प्रमुख, बिज़नेस व मीडिया प्रमुख भी हिस्सा लेते हैं। इसकी स्थापना 1963 में की गयी थी।

इस इवेंट के साथ-साथ साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन तथा उर्जा सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है। साइबर सुरक्षा सम्मेलन को 2012 में लांच किया गया था। जबकि उर्जा सुरक्षा सम्मेलन को 2013 में लांच किया गया था।