भारत सरकार ने लांच किया iGOT प्लेटफार्म

April 15, 2020

हाल ही में भारत सरकार ने “iGOT” पोर्टल नामक एक ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल लांच किया है। iGOT का पूर्ण स्वरुप ‘Integrated Government Online Training’ है। इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दीक्षा प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

मुख्य बिंदु

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य फ्रंटलाइन कर्मियों की क्षमता निर्माण में वृद्धि करना है। यह कार्यकर्ता COVID-19 राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। COVID-19 के सकारात्मक मामलों में तेजी से वृद्धि को संभालने के लिए भारत को वर्तमान में बड़ी संख्या में कुशल कार्यबल की जरूरत है।

यह पोर्टल फ्रंटलाइन कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं की देखभाल करेगा। इन श्रमिकों में नर्स, पैरामेडिक्स, स्वच्छता कार्यकर्ता, तकनीशियन, डॉक्टर, मिडवाइव्स शामिल हैं। इसके तहत नैदानिक ​​प्रबंधन, COVID-19 की मूल बातें, ICU देखभाल व प्रबंधन, संगरोध और आइसोलेशन आदि पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

दीक्षा प्लेटफार्म

दीक्षा प्लेटफॉर्म को मानव संसाधन व विकास मंत्रालय द्वारा सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल का उद्देश्य शिक्षकों को अपनी जीवन शैली को डिजिटल बनाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना था। इसे अध्यापकों के सीखने, प्रशिक्षण व अध्यापक समुदाय से कनेक्ट करने के लिए लांच किया गया है।