भारत हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है : स्टॉकहोम इंटरनेशनल रिपोर्ट

March 11, 2020

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में “Trends in International arms transfers 2019” पर अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक है।

मुख्य बिंदु

इस रिपोर्ट के अनुसार रूस 2015-19 के बीच भारतीय बाजार का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था। रूस के लिए भारतीय हथियार बाजार 72% से घटकर 56% हो गया, इसके बावजूद रूस भारत का शीर्ष आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व के शीर्ष 5 हथियार आयातकों में सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और चीन शामिल हैं। इन 5 देशों में विश्व हथियारों के आयात का 36% है।

भारत

भारत ने वर्ष 2015-19 में हथियारों के आयात में विविधता लाई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अन्य देशों से सैन्य हार्डवेयर का अधिग्रहण किया है। इसमें डेनमार्क से स्कैनर -6000 रडार, जर्मनी से एक्टस सोनार सिस्टम, ब्राजील से एम्ब्रेयर ईआरजे -154 जेट, दक्षिण कोरिया से के -9 थंडर आर्टिलरी गन और इटली से सुपर रैपिड 76 मिमी नेवल गन्स शामिल हैं।