महाराष्ट्र ने मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया

March 1, 2020

भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हाल ही में, महाराष्ट्र की विधानपालिका के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया गया है।

शास्त्रीय घोषित की गई भाषाओं के अध्ययन के लिए केंद्र स्थापित किये जाते हैं तथा उनके विद्वानों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, इसके अलावा शास्त्रीय भाषाओँ को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।

मराठी भाषा

मराठी एक भारतीय-आर्य भाषा है, यह भाषा मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बोली जाती है। मराठी भाषा का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या लगभग 83 मिलियन है। यह विश्व की 10वीं सबसे अधिक बोली जाने वाले भाषा है। यह महाराष्ट्र, गोवा, दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिउ की आधिकारिक भाषा है।