मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लांच किया ‘युक्ति पोर्टल’

April 15, 2020

मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने पहलों की निगरानी के लिए ‘युक्ति’ पोर्टल लॉन्च किया है। YUKTI का पूर्ण स्वरुप Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation है। यह पोर्टल देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की पहलों को रिकॉर्ड, कवर और मॉनिटर करेगा।

मुख्य बिंदु

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य संस्थानों और मंत्रालय के बीच दो-तरफ़ा संचार के रूप में कार्य करना है। यह संस्थाओं के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा, ताकि COVID-19 का सामना करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में ज्ञान को साझा किया जा सके। यह पोर्टल अनुसंधान और शिक्षाविदों की कई पहलों को कवर करेगा। इसमें छात्रों की बेहतरी के लिए शुरू की गई सामाजिक पहल भी शामिल होगी।

पोर्टल का उद्देश्य

यह पोर्टल छात्रों की बेहतरी के लिए कई संस्थानों द्वारा शुरू की गई पहल को कवर करेगा। यह मंत्रालय को आने वाले छह महीनों में गतिविधियों की निगरानी के लिए जानकारी भी प्रदान करेगा।