मिलन 2020 : हिन्द महासागर क्षेत्र में सबसे बड़ा बहु-राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास

February 17, 2020

भारतीय नौसेना  ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप  ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।

मिलन 2020

मिलन एक द्विपक्षीय अभ्यास है, इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। पिछले वर्ष तक इसका आयोजन अंडमान व निकोबार कमांड में आयोजित किया जाता है। इस बार इस अभ्यास का आयोजन ईस्टर्न नेवल कमांड में किया जायेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों के साथ नौसैनिक संबंधों को मज़बूत बनाना है।

Theme: Synergy across the Seas

आमंत्रित देश

इस अभ्यास में 41 देशों को आमंत्रित किया गया है, यह देश हैं : इंडोनेशिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, सोमालिया, केन्या, मोजाम्बिक, सूडान, कतर, थाईलैंड, मलेशिया, मिस्र, फ्रांस, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, न्यूजीलैंड, अमेरिका, इजरायल, तंजानिया, कोमोरोस, सेशेल्स ब्रुनेई, फिलीपींस , जापान, ब्रिटेन, मेडागास्कर, सऊदी अरब, ओमान, मॉरीशस, कंबोडिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, कुवैत, ईरान, रूस, जिबूती, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, इरिट्रिया और बांग्लादेश।