मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी

February 17, 2020

14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बीएस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।

मुख्य बिंदु

इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान  है। एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी।  इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जायेगा।

FAME II

कैबिनेट मामलों की आर्थिक समिति ने FAME (Faster Adoption & Manufacturing of Electric (and hybrid) Vehicles) योजना के दूसरे संस्करण को मंज़ूरी दी है। इसके लिए 2022 तक के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंज़ूर किये गये हैं।

मुख्य बिंदु

  • इसका उद्देश्य देश में विद्युत् तथा हाइब्रिड वाहनों के निर्माण व उपयोग को बढ़ावा देना है, इसके लिए देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे।
  • FAME II योजना के द्वारा सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण पर बल दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत बिजली से चलनी वाली बसों के चलन को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • 3 व्हीलर तथा 4 व्हीलर सेगमेंट में सार्वजनिक परिवहन के लिए उपयोग तथा वाणिज्यिक उपयोग के लिए किये जाने वाले वाहनों को इंसेंटिव दिया जायेगा।
  • जबकि 2-व्हीलर सेगमेंट में निजी वाहनों पर फोकस किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत 10 लाख इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन, 5 लाख तिपहिया वाहन, 5500 4 व्हीलर तथा 7000 बसों के लिए सहायता प्रदान की जायेगी।
  • इस योजना के लाभ केवल उन वाहनों को मिलेंगे जिनमे एडवांस्ड बट्टर जैसे लिथियम आयन बैटरी तथा अन्य नवीन तकनीक वाली बैटरी लगी होगी।
  • इस योजना के तहत देश में 2700 चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जायेगी। योजना के अनुसार प्रत्येक 3 किलोमीटर x 3 किलोमीटर के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए।
  • FAME II योजना FAME India I का विस्तृत स्वरुप है, इस योजना को पहली बार 1 अप्रैल, 2015 को लांच किया गया था।