राष्ट्रीय वयोश्री योजना : प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों में सहायक उपकरणों तथा डिवाइसेस का वितरण किया

March 1, 2020

29 फरवरी, 2020 को पीएम मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और डिवाइसेस वितरित की। यह अब तक का इस प्रकार का सबसे बड़ा वितरण शिविर है।

मुख्य बिंदु

इस वितरण शिविर का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के जीवन में दिन-प्रतिदिन आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी का प्रसार करना है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना

राष्ट्रीय वयोश्री योजना को 2016 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में लॉन्च किया गया था। तब से इस प्रकार के  137 उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।  इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा डिवाइसेस उपलब्ध कराना है।

महत्व

2011 की जनगणना के अनुसार देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 10.38 करोड़ है। और इनमें से 70% से अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इसलिए, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत उनकी ओर विशेष ध्यान दिया जाता है।