रिलायंस ने की COVID-19 के लिए समर्पित अस्पताल की स्थापना

March 25, 2020

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के साथ सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में एक समर्पित COVID-19 केंद्र स्थापित किया है। 100 बिस्तर वाले इस अस्पताल में COVID-19 के मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह अस्पताल पूर्ण रूप से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित है और अस्पताल मात्र 2 सप्ताह में स्थापित किया गया है। इसमें एक नकारात्मक दबाव कक्ष भी शामिल है जो क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकता है और संक्रमण को नियंत्रित करता है।

रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक परोपकारी संस्था है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, इसकी स्थापना 1977 में धीरुभाई अम्बानी ने की थी। वर्तमान में मुकेश अम्बानी रिलायंस के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उनके पास रिलायंस के 47% शेयर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड उर्जा, पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, रिटेल तथा दूरसंचार क्षेत्र में कार्य करती है। राजस्व के हिसाब से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, पहले स्थान पर सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन है। 2017 में फार्च्यून ग्लोबल 500 सूची में यह 203 स्थान पर थी।