रूस में 7.5 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया; सुनामी आने के आसार  

March 28, 2020

25 मार्च, 2020 को उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।

मुख्य बिंदु

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कुरील द्वीप समूह के तटों में सुनामी लहरों की चेतावनी दी है। हालाँकि, यह लहरें 30 सेंटीमीटर से कम ऊँची होंगी।

कुरील द्वीप

कुरील द्वीप एक ज्वालामुखीय द्वीपसमूह है जो ओखोत्सक सागर को प्रशांत महासागर से अलग करता है। यह द्वीप वर्तमान में रूस के अधीन हैं। हालाँकि इस द्वीपसमूह के 4 से अधिक दक्षिणी द्वीपों पर जापान अपना दावा प्रकट करता है, जिसके कारण कुरील द्वीप पर विवाद चल रहा है।

यह द्वीप टेक्टोनिक रूप से अस्थिर क्षेत्र में स्थित है, इस क्षेत्र को “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है।

रिंग ऑफ फायर

रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर का क्षेत्र है जहां कई ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप आते हैं। इस क्षेत्र में 452 से अधिक ज्वालामुखी हैं। यह विश्व के ज्वालामुखियों का 75% है। इसके अलावा विश्व के 91% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।

लिथोस्फेरिक प्लेटों की गति और टकराव के कारण रिंग ऑफ फायर विकसित हुआ है। इस क्षेत्र में कई टेक्टोनिक प्लेटें हैं जो लगातार क्रिया करती हैं। इन प्लेटों की गति के दौरान निकलने वाली ऊर्जा भूकंप और ज्वालामुखी का कारण बनती है।