लॉक डाउन के कारण भारत में बेरोजगारी दर बढ़कर 23% हुई

April 15, 2020

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने हाल ही में भारत में मौजूदा बेरोजगारी की स्थिति पर एक सर्वेक्षण जारी किया। इस सर्वेक्षण के अनुसार, लॉक डाउन के बाद से 20% से अधिक लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है।

मुख्य बिंदु

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च के महीने में बेरोजगारी की दर फरवरी में 7.8% की तुलना में 8.7% रहने की उम्मीद है। निर्माण, खनन, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के लगभग 100 मिलियन कर्मचारी लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हैं।  भारत सरकार हर साल बेरोजगारी रिपोर्ट प्रकाशित करती है और 2019 में बेरोजगारी दर 6.1% थी, जो कि भारतीय इतिहास के 45 वर्षों में सबसे अधिक थी।

CMIE

CMIE की स्थापना 1974 में की गयी थी। यह व्यापार और आर्थिक डेटाबेस का उत्पादन करता है। यह एक स्वतंत्र थिंक टैंक है। भारत के सबसे बड़े सर्वेक्षण इस केंद्र द्वारा किए जा रहे हैं। इसमें घरेलू आय,बचत और खर्च का पैटर्न शामिल है। यह थिंक टैंक सरकारों, वित्तीय बाजारों, व्यवसायों आदि को सेवाएं प्रदान करता है।