7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस

April 15, 2020

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ज़रूरी स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होने के लिए कार्य करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति की जा रही है परन्तु अभी भी करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गयी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने वाली संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसके 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका उद्देश्य विश्व के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में इसका मुख्यालय स्थित है। भारत भी इसका सदस्य देश है भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।