शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

March 25, 2020

शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने कमलनाथ का स्थान लिया। उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शपथ दिलाई।

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान  का जन्म 5 मार्च, 1959 को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वे 2005 से 2018 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लम्बे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं।

वे 13 वर्ष की आयु में 1972 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और पार्टी की मध्य प्रदेश राज्य इकाई के प्रमुख रहे। वे पांच बार सांसद भी रह चुके हैं। वे मध्य प्रदेश के विदिशा से 1991 से 2006 तक लोकसभा सांसद रहे।