सम्प्रीती IX : भारत और बांग्लादेश के बीच किया गया संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन

February 17, 2020

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय के उमरोई में किया गया।

मुख्य बिंदु

यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का 9वां संस्करण है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

सम्प्रीती अभ्यास 2020

इस अभ्यास में दोनों देशों के सेनाओं ने आतंकवाद रोधी गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा आपदा प्रबंधन को मध्य नज़र रखते हुए भी अभ्यास किया गया।

इस सैन्य अभ्यास के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :

  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना।
  • सैन्य सहयोग को मज़बूत बनाना।
  • आतंकवाद का सामना करने के लिए अभ्यास।
  • आपसी समझ को मज़बूत करना।
  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग।