सुपोषित माँ अभियान

March 3, 2020

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना राजस्थान के कोटा में लांच की गई, जो स्पीकर का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं।

सुपोषित माँ अभियान

‘सुपोषित माँ अभियान’ को भविष्य की पीढ़ियों के स्वास्थ्य को संरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 1000 से अधिक महिलाओं को 1 महीने के लिए भोजन दिया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रति परिवार केवल एक गर्भवती महिला पर ही लागू होता है।

इस योजना के लिए गर्भवती महिलाओं को एक वेबसाइट पर पंजीकृत किया जाता है। वेबसाइट से, उन महिलाओं की पहचान की जाती है जिन्हें पोषण संबंधी सहायता की आवश्यकता होती है। चिन्हित की गई महिलाओं को 17 किलो का संतुलित आहार किट दिया जायेगा। इसमें आटा, गेहूं, मक्का, चना, गुड़, बड़ी सोयाबीन, मूंगफली, घी, खजूर, भुने हुए चने, मसूर, दलिया और चावल शामिल होते हैं।

महत्व

यह योजना 2022 तक भारत को “कुपोषण मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।