सौराष्ट्र ने जीता रणजी ट्राफी का खिताब

March 15, 2020

सौराष्ट्र ने रणजी ट्राफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को पराजित किया। सौराष्ट्र ने यह जीत पहली पारी की बढ़त के आधार पर हासिल की।

रणजी ट्राफी

रणजी ट्राफी भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है। इसमें देश के क्षेत्रीय तथा राज्य क्रिकेट संघ हिस्सा लेते हैं। इस प्रतिस्पर्धा का नाम भारत से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी रणजीत सिंहजी के नाम पर रखा गया है। रणजी ट्राफी के पहले संस्करण का आयोजन 1934 में किया गया था। अब तक मुंबई 41 बार रणजी ट्राफी का खिताब जीत चुकी है, जबकि विदर्भ ने इस खिताब को दो बार जीता है।