स्मार्ट सिटीज मिशन: COVID-19 के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जायेगा

April 15, 2020

नगरपालिकाएं अब “स्मार्ट सिटीज” मिशन के तहत निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स का उपयोग COVID-19 के वॉर रूम के रूप में कर रही हैं।

मुख्य बिंदु

भारत के स्मार्ट शहरों जैसे कि पुणे, वाराणसी, सूरत, बंगलुरु और अन्य शहरों ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इनका उपयोग संगरोध के तहत लोगों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। अब उन्हें “COVID-19 वार रूम” कहा जाता है।

स्मार्ट सिटीज़ मिशन अब सार्वजनिक स्थानों की निगरानी, ​​स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की जीपीएस ट्रैकिंग, COVID-19 रोगियों की GID मैपिंग में मदद करता है। यह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वायरस की रोकथाम के पूर्वानुमान के विश्लेषण में भी मदद करता है। यह कार्य हीट मैप्स के जरिए किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम्बुलेंस, टेली-काउंसलिंग, टेली-मेडिसिन, कीटाणुशोधन सेवाओं व इसकी ट्रैकिंग, स्वास्थ्य पेशेवरों और डॉक्टरों के आभासी प्रशिक्षण में भी मदद करता है।

COVID-19 से लड़ने के लिए स्मार्ट शहरों के कार्यक्रम की सफल पहल

पुणे स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने एक एकीकृत डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह डैशबोर्ड संगरोध सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की निगरानी करेगा।

वाराणसी नगर निगम ने ‘सुरक्षित काशी एप्प’ विकसित की है। यह एप्प स्थानीय प्रशासन द्वारा पारित किए जाने वाले हर आदेश के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यह जनता को सुरक्षित रहने के लिए भी जानकारी प्रदान करती है।