हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 : विश्व के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

March 1, 2020

हाल ही में हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 जारी की गयी। इस सूची में 71 देशों से 2,817 अरबपतियों को शामिल किया गया है। ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020’ के अनुसार, चीन में दुनिया के सबसे अधिक अरबपति हैं। चीन में कुल 799 अरबपति हैं, जबकि अमेरिका में 626 अरबपति हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार अमेज़न के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस विश्व के सबसे धनी व्यक्ति हैं, उनके पास 140 अरब डॉलर की संपत्ति है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी को 67 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। वह टॉप-10 सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

विश्व के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

क्रम संख्या नाम नेट वर्थ कंपनी
1. जेफ़ बेजोस 140 अरब डॉलर अमेज़न
2. बर्नार्ड आरनौल्ट 107 अरब डॉलर LVMH
3. बिल गेट्स 106 अरब डॉलर माइक्रोसॉफ्ट
4. वारेन बफेट 102 अरब डॉलर बर्कशायर हैथवे
5. मार्क जकरबर्ग 84 अरब डॉलर फेसबुक
6. अमान्सियो ओर्टेगा 81 अरब डॉलर ज़ारा
7. कार्लोस स्लिम हेलू व परिवार 72 अरब डॉलर अमेरिका मोविल
8. सेर्गे ब्रिन 68 अरब डॉलर गूगल

 

9. लैरी पेज 67 अरब डॉलर गूगल
10. मुकेश अम्बानी 67 अरब डॉलर रिलायंस