हैदराबाद में किया जाएगा बायो एशिया 2020 का आयोजन

February 17, 2020

तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17-19 फरवरी, 2020 के दौरान बायो-एशिया शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन करेगी। इस शिखर सम्मेलन में जीव विज्ञान कंपनियों तथा उनके निवेश की क्षमताओं पर फोकस किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

इस शिखर सम्मेलन में अनुसंधानकर्ता, निवेशक, स्टार्टअप्स तथा स्वास्थ्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में जीव विज्ञान उद्योग के विकास पर बल दिया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘Today for Tomorrow’ है।

भारत में बायोटेक्नोलॉजी

भारतीय एशिया प्रशांत क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा बायोटेक्नोलॉजी हब है। विश्व भर में USFDA ((United States Food and Drug Administration)) प्रमाणित 523 भारतीय स्वामित्व वाले प्लांट हैं। भारत BCG, DPT और मीज़ल्स टीके का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

2018 में बायोटेक्नोलॉजी उद्योग का मूल्य लगभग 51 अरब डॉलर था, इसमें प्रतिवर्ष 14.7% की दर से वृद्धि हो रही है।

राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन

केन्द्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2017 में विश्व बैंक की सहायता से राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन लांच किया था। इस मिशन में बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में 250 मिलियन डॉलर के निवेश का अनुमान लगाया गया है।