2 अप्रैल : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

April 2, 2020

2 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है।  इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 नवम्बर, 2007 को प्रस्ताव 62/139 पारित किया था।

ऑटिज्म क्या है?

ऑटिज्म अथवा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक किस्म का विकासात्मक विकार है। इससे सम्बंधित चिन्ह अभिभावकों को बच्चे के जीवन के शुरूआती तीन-चार वर्ष के भीतर पता चल जाते हैं। आटिज्म से प्रभावित बच्चे सामाजिक व्यवहार तथा संचार में कुछ कठिनायाँ अनुभव करते हैं तथा वे अक्सर बार-बार दोहराने वाले कार्य करते हैं।